Bhopal News: पीएसएससीआईवीई में व्याख्यानमाला की शुरुआत, सूक्ष्म उद्यमों के विकास पर जोर

पीएसएससीआईवीई में व्याख्यानमाला की शुरुआत, सूक्ष्म उद्यमों के विकास पर जोर
पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी, में बुधवार को भोपाल में एक्सटेंशन लेक्चर व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी, में बुधवार को भोपाल में एक्सटेंशन लेक्चर व्याख्यानमाला की शुरुआत हुई। पहले व्याख्यान का विषय विद्यालय उद्यमिता के माध्यम से सूक्ष्म उद्यमों का विकास रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, प्राध्यापक एवं निदेशक (शासकीय परियोजना विभाग) तथा क्षेत्रीय निदेशक (उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय), भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), गुजरात ने कहा कि आज देश को केवल रोजगार तलाशने वाले युवाओं की नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही उद्यमिता की संस्कृति विकसित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि विद्यालयों में माइक्रो एंटरप्राइजेज (सूक्ष्म उद्यमों) की अवधारणा को अपनाकर विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार, नेतृत्व तथा व्यावहारिक कौशल विकसित किए जा सकते हैं। जिससे उद्यमिता के क्षेत्र में सकारात्मक और दूरगामी परिणाम मिलेंगे। डॉ द्विवेदी ने कहा, श्रेष्ठ शिक्षक वही है, जो विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा उत्पन्न करे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने का मार्ग प्रशस्त करे।

Created On :   30 July 2026 2:06 AM IST

Tags

Next Story