- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सार्वजनिक स्थानों के मानसिक रोगियों...
Bhopal News: सार्वजनिक स्थानों के मानसिक रोगियों को अब पुलिस अपने खर्च से भोजन-कपड़े व दवाई देंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र भर में सार्वजनिक स्थानों पर पाये जाने वाले मानसिक रोगियों को अब पुलिस अपने व्यय से भोजन, कपड़े व दवायें उपलब्ध करायेगी। इसके निर्देश डीजीपी कैलाश मकवाणा के अनुमोदन से पीएचक्यु की सीआईडी शाखा के स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव ने भोपाल एवं इंदौर के पुलिस कमिश्नरों एवं अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जारी कर दिये हैं।
यह भी पढ़े -बाघ दिवस पर अरोप वनों में तेजी से बढ़ा भूमि कारोबार, बाघ संरक्षण को भ्रष्टाचार के गठजोड़ से उजाड़ रहे
निर्देश में कहा गया है कि पुलिस की डियूटी करते समय या सामान्य नागरिक के रूप में शहरों या ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को देखा जाता है जो देखभाल, परिचर्या एवं भोजन के अभाव में इधर-उधर भटकते रहते हैं तथा कभी-कभी गंभीर मानसिक अस्वस्थता के कारण स्वयं को या किसी अन्य नागरिक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य सेवा अधिनियम 2017 की धारा-100 के अनुसार यह स्थानीय पुलिस का कर्तव्य होता है कि ऐसे निसहाय व्यक्तियों को अपने संरक्षण में लेकर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर जाये तथा इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक होने पर दण्डाधिकारी के आदेश से मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में भर्ती करायें या उन्हें उनके परिवारजनों की सुपुर्दगी में सौंपें। ध्यान में रखना चाहिए कि मानसिक रोगियों के साथ उनके स्वयं के निवास में भी बुरा या उपेक्षापूर्ण व्यवहार होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह गंभीर दायित्व किसी अन्य शासकीय कर्मचारी को नहीं दिया गया है।
पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 405 में भी किसी सार्वजनिक स्थान पर पाये गये रोगी अथवा असहाय व्यक्ति की सभी संभव सहायता करना पुलिस का कर्तव्य बताया गया है। संरक्षण में लिये गये मानसिक रोगी की तात्कालिक आवश्यकताएं जैसे भोजन, कपड़े, दवायें आदि की व्यवस्था के लिए आकस्मिकता व्यय मद या अन्य सुसंगत मद का उपयोग किया जाये। मानसिक रोगियों/ असहाय व्यक्तियों की सहायता, संरक्षण एवं सुरक्षा के संबंध में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों को उचित पुरस्कार भी दिया जाये।
Created On :   30 July 2026 2:01 AM IST














