Bhopal News: भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री के समाने वर्ग 3 की चयनित अभ्यर्थी ने की ज्वाइनिंग की मांग, बनीं हंगामे जैसी स्थिति

भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री के समाने वर्ग 3 की चयनित अभ्यर्थी ने की ज्वाइनिंग की मांग, बनीं हंगामे जैसी स्थिति
मप्र भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वर्ग-3 में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग का मुद्दा उठा दिया। चंद समय में स्थिति बिगड़ते देख चयनित सोनम दांगी को सुरक्षा बलों ने समझाइश देकर मीटिंग हॉल से बाहर निकाला।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वर्ग-3 में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग का मुद्दा उठा दिया। चंद समय में स्थिति बिगड़ते देख चयनित सोनम दांगी को सुरक्षा बलों ने समझाइश देकर मीटिंग हॉल से बाहर निकाला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के बड़े नेता व पदाधिकारी बैठक में शामिल थे। इसमें विदिशा निवासी सोनम दांगी सहित 3 अन्य चयनित अभ्यर्थी (लड़कियां) और उज्जैन के बड़नगर निवासी हरिओम परमार ने पार्टी का गमछा गले में डालकर एंट्री ले ली। इन्होंने भाजपा कार्यालय के बाहर स्थित दुकान से भाजपा का गमछा खरीदा, गले में डाला और बैठक में पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और अन्य पदाधिकािरयों के मंच पर पहुंचते ही सोनम दांगी ने वर्ग-3 के चयनितों की ज्वाइनिंग की मांग उठा दी। इससे हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने सोनम को समझाइश देकर मीटिंग हॉल से बाहर निकाल दिया। कार्यालय के बाहर आकर सोनम ने मीडिया से कहा कि वह अपने साथियों के साथ करीब 5 महीने से भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो रही है। वर्ग 3 के लिए जब नोटिफिकेशन निकाला, परीक्षा हुई, मेरिट लिस्ट बनीं इसके बाद भी उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी जा रही। संविधान में सभी को अिभव्यक्ति का अिधकार है, मुख्यमंत्री, सरकारों काे आम जनता चुनती है, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। सोनम ने कहा कि मैं मेरे पिता के सामने जो बात कहा सकती हूं, वो ही बात मुख्यमंत्री के सामने कहना चाहती थी, लेकिन सुनी नहीं गई। मेरा मोबाइल भी छीन लिया गया।

शासन ने दिया स्पष्टीकरण, चयनितों ने कहा रूल बुक की अनदेखी

सोनम की मांग को राज्य शासन ने गंभीरता से लिया। शासन ने गुरुवार देर रात स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें बताया गया कि सोनम दांगी ने डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 5 अगस्त, 2026 को पास की है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2025 तक निर्धारित योग्यता पूर्ण नहीं होने से सोनम की अभ्यर्थिता मान्य नहीं है। इस पर चयनित अभ्यर्थी सोनम ने भास्कर को बताया कि रूल बुक पर शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की। रूल बुक में लिखा है कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदक जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अिर्जत करने की परीक्षा के अंतिम वर्ष में प्रवेशरत है, वह भी पात्रता परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होंगे। ऐसे आवेदकों को उस तिथि की अंकसूची-उपाधिधारित किया जाना अिनवार्य होगा, जिस तिथि को उनके परीक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे, का प्रावधान है। शासन सिर्फ अपना बचाव वाला हिस्सा दिखा रहा है।

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि दिनांक 25.08.2025 थी। अतः इस आधार पर दिनांक 25.08.2025 तक शैक्षणिक/व्यावसायिक योग्यता अर्जित करने वाले अभ्यर्थी ही नियुक्ति हेतु पात्र है। नियम के विपरीत जब इन लोगों द्वारा आवेदन किया गया था ,तो आवेदन में दिया गया था कि समस्त शैक्षिक योग्यताएं एवं अनुभव उस वक्त के माने जाएंगे,जब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस प्रकार नियम पुस्तिका एवं आवेदन फार्म दोनों के नियमों में विरोधाभास है इसी को लेकर इन लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

अभ्यर्थी सोनम दांगी ने डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिनांक 05.08.2026 को उत्तीर्ण की है।अभ्यर्थी ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि दिनांक 25.08.2025 तक निर्धारित व्यावसायिक योग्याता अर्जित नहीं की थी। इस आधार पर अभ्यर्थी सोनम दांगी की अभ्यर्थिता मान्य नहीं है। रूल बुक के हिसाब से बच्चे गलत है जबकि आवेदन फार्म के हिसाब से सही है।

सुरक्षा में बड़ी चूक

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री-अन्य पदाधिकारियों के सामने हंगामे की स्थिति के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीटिंग हॉल और कार्यालय परिसर में तैनात पुलिस के बावजूद मीटिंग हॉल में एंट्री पर भी सवाल उठा है। मीटिंग हॉल के गेट पर पार्टी कार्यालय के पदाधिकारी की मौजूदगी में चयनितों ने एंट्री ले ली। हालांकि युवक ने दावा किया है कि वह भाजपा का सदस्य है। युवक को एमपी नगर पुलिस थाना लाया गया, जबकि सोनम और अन्य लड़कियों को छोड़ दिया गया। सोनम अपने साथियों के साथ भोपाल में पिछले 5 महीने से प्रदर्शन कर रही है। इनकी मांग है कि वर्ग 3 में उनकी नियुक्ति कराई जाए, क्योंकि उन्होंने परीक्षा पास की है। इस मामले में डीपीआई के समाने, नीलम पार्क व बोर्ड ऑफिस पर चयनित अभ्यर्थी प्रदर्शन कर चुके हैं। इनकी सुनवाई नहीं होने के बाद सोनम ने यह कदम उठाया।

Created On :  

Tags

Next Story