MP News: जनगणना: मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि जूनियर के भरोसे न रहे, फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में खुद पहुंचे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को भोपाल राज्य स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण वर्कशॉप हुई। इसमें सभी संभागायुक्तों, 55 जिलों के कलेक्टर्स, नगर निगम आयुक्तों एवं जनगणना कार्य से जुड़े राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को आगामी जनगणना की तैयारियों, प्रशासनिक दायित्वों, डिजिटल तकनीक और प्रशिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में प्रदेश की उपलब्धियों की समीक्षा करने के साथ द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों को अंतिम रूप देना तथा डिजिटल स्व-गणना की प्रक्रिया से प्रशासनिक अमले को अवगत कराना रहा। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि आगामी वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, अधोसंरचना, रोजगार, परिवहन और आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के उचित आवंटन का महत्वपूर्ण आधार है।
यह भी पढ़े -बीजेपी की बैठक में सीएम के सामने बवाल, हाई सिक्योरिटी के बीच मंच तक पहुंची अनजान लड़की चिल्लाई 'हमारी मांगे पूरी करो', गले में था पार्टी का पट्टा
मुख्य सचिव कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। देश की विशाल आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी नियोजन प्रामाणिक आंकड़ों पर निर्भर करता है। यदि आंकड़ों के संकलन का आधार कमजोर होगा, तो उसके आधार पर बनाई जाने वाली नीतियां और योजनाएं भी प्रभावित होंगी। इसलिए जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है।
यह भी पढ़े -ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 20% की छूट, 1 दिसंबर से लागू हो सकती है अभय योजना, निपटारे के लिए दो चरणों में मिलेगी राहत
मुख्य सचिव वर्णवाल ने कलेक्टरों को कहा कि वे फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खुद पहुंचे। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी केवल अधीनस्थ अधिकारियों पर नहीं छोड़ें। उन्होंने कहा कि जनगणना के मैदानी कार्य की गुणवत्ता प्रशिक्षण पर निर्भर है, इसलिए प्रारंभिक स्तर से ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी दिशा-निर्देशों की स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में जनगणना कार्य की जटिल है, इसिलए निगमायुक्त खुद नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालें। जनगणना के मैदानी काम को प्रशासनिक प्राथमिकताओं में सर्वोच्च रखे। इसमें लापरवाही अथवा उदासीनता नहीं बरते। मुख्य सचिव वर्णवाल ने जनगणना के आंकड़ों के बहुआयामी विश्लेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं के बारे में बताया।
Created On :  

