सुनवाई: टाटा संस के चेयरमैन के रूप में एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति के प्रस्ताव को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती

टाटा संस के चेयरमैन के रूप में एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति के प्रस्ताव को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती
  • टाटा ट्रस्ट्स की याचिका पर सुनवाई से न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर ने खुद को किया अलग
  • 27 नवंबर को न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ के समक्ष सुनवाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट में टाटा संस लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति के प्रस्ताव को चुनौती दी गई है। इसको लेकर टाटा ट्रस्ट्स की दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई से न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर ने खुद को अलग कर लिया। 27 नवंबर को न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होगी

17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड ने एक प्रस्ताव पास करके चंद्रशेखरन के लिए पांच साल के नए कार्यकाल को मंजूरी दी थी। यह प्रस्ताव 4:1 के बहुमत से पास हुआ था। डायरेक्टर वेणु श्रीनिवासन, हरीश मनवानी, अनीता एम. जॉर्ज और सौरभ अग्रवाल ने इसके पक्ष में वोट दिया। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इसके खिलाफ वोट दिया, जबकि चंद्रशेखरन ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

टाटा ट्रस्ट्स ने अपनी याचिकाओं में चंद्रशेखरन को टाटा संस और टाटा ग्रुप का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फिर से नियुक्त करने को चुनौती दी है। टाटा ट्रस्ट्स ने अदालत से अनुरोध किया है कि यह प्रस्ताव ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन' (कंपनी के नियमों) के दायरे से बाहर है। इसलिए इसे अमान्य घोषित किया जाए। उन्होंने कंपनी को इस पुनर्नियुक्ति के आधार पर आगे कोई कदम उठाने से रोकने का आदेश देने की भी मांग ही है।

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) ने यह भी मांग की है कि जब ट्रस्ट के दो नॉमिनी डायरेक्टर किसी प्रस्ताव से असहमत हों, तो बोर्ड चेयरमैन को अपना ‘कास्टिंग वोट' (निर्णायक वोट) देने से रोका जाए। यह मांग 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग से पहले की गई है। ट्रस्ट्स ने कुल 65 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। इसमें एसडीटीटी की ओर से 50 करोड़ रुपए और आरडीटीटी की ओर से 15 करोड़ रुपए शामिल हैं।

टाटा ट्रस्ट्स का टाटा संस की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस के ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन' (एओए) के नियम 104 बी और 121 के तहत प्रशासन से जुड़े अहम प्रस्तावों के लिए बोर्ड में मौजूद टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर्स के बहुमत का समर्थन जरूरी है। इन नॉमिनी डायरेक्टर्स में नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन शामिल हैं। श्रीनिवासन ने प्रस्ताव का समर्थन किया और नोएल टाटा ने इसका विरोध किया। इसलिए आवश्यक ‘सकारात्मक बहुमत' नहीं मिल सका।

Created On :  

Tags

Next Story