बड़ा निशाना: भाजपा-आरएसएस की विचारधारा देश के लिए खतरनाक, संविधान बचाने कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई

भाजपा-आरएसएस की विचारधारा देश के लिए खतरनाक, संविधान बचाने कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई
  • मुंबई कांग्रेस ने खेरवाड़ी जंक्शन से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली संविधान बचाओ रैली
  • भाजपा-आरएसएस की विचारधारा देश के लिए खतरनाक
  • संविधान बचाने कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद

डिजिटल डेस्क, मुंबई. भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश का संविधान खतरे में है। भाजपा की विचारधारा मनुवादी है, जबकि कांग्रेस संविधानवादी विचारधारा में विश्वास करती है। संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश के लिए घातक है। देश संविधान के अनुसार ही चलना चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ रही है। संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने गुरुवार को संविधान बचाओ रैली के दौरान कहीं।

संविधान दिवस के अवसर पर मुंबई कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली निकाली गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में निकली यह रैली खेरवाड़ी जंक्शन से बांद्रा पूर्व स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में लोकतंत्र और संविधान की अनदेखी कर शासन चलाया जा रहा है। भाजपा और संघ के नेता सार्वजनिक रूप से संविधान को बदलने की बात करते हैं। भाजपा और संघ की संविधान बदलने की इस साजिश को नाकाम करना जरूरी है। रैली में पूर्व मंत्री नसीम खान, विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, ज्योति गायकवाड़, भाई जगताप और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Created On :  

Tags

Next Story