MP News: भोपाल में सिर कुचलकर युवक की हत्या की एफएसएल टीम जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के छोला क्षेत्र के मालीखेड़ी के टिटोड़ी घाट पर बुधवार सुबह एक युवक की पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई।
मृतक की पहचान अन्नू उर्फ अनुज श्रीवास (21) पिता वीरसिंह, शिवशक्ति नगर छोला क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना पर छोला थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी।
यह भी पढ़े -कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले। पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए। सिर पर पत्थरों से हमला कर उसे कुचला गया है। मौके पर पुलिस को शव के सिर के ऊपर दो वजनी पत्थर पड़े मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे मर्डर माना है, हालांकि इसकी छानबीन की जा रही है।
Created On :  
Tags
Next Story

