Maharashtra News: 28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, पुणे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं।

ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए गणना प्रपत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए शनिवार (28 नवंबर) और रविवार (29 नवंबर) को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग के 17 नवंबर के पत्र के अनुसार गणना प्रपत्र तैयार करने और मुद्रित करने की प्रक्रिया 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। उसके बाद 18 से 30 नवंबर तक गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह किया जाएगा। साथ ही, 10 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों पर कार्रवाई पूरी की जाएगी। मतदाता सूची से संबंधित दावे-आपत्तियों के निपटारे के लिए 15 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उसके बाद 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Created On :  

Tags

Next Story