MP News: 25 करोड़ की ठगी करने वाले दंपत्ति ने 100 रुपए के स्टांप पर बेचा 7 करोड़ का प्रोजेक्ट

25 करोड़ की ठगी करने वाले दंपत्ति ने 100 रुपए के स्टांप पर बेचा 7 करोड़ का प्रोजेक्ट
भोपाल में सस्ते मकान, प्लॉट और फ्लैट का झांसा देकर कई लाेगों से 25-30 करोड़ की ठगी करने वाले दंपत्ति संदीप-संगीता रमतानी (पति-पत्नी) की एक महत्वपूर्ण डील सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में सस्ते मकान, प्लॉट और फ्लैट का झांसा देकर कई लाेगों से 25-30 करोड़ की ठगी करने वाले दंपत्ति संदीप-संगीता रमतानी (पति-पत्नी) की एक महत्वपूर्ण डील सामने आई है। ठग संदीप रमतानी ने जिस प्रोजेक्ट में आम लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है उस प्रोजेक्ट को 100 रुपए के स्टांप पेपर पर अपने पार्टनर विशाल पिता किशोर राजानी को हैंडओवर कर खुद अलग हो गए। दरअसल, भोपाल पुलिस ने संदीप-संगीता रमतानी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। दोनों को 27 नवंबर तक कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर है। आरोपी दंपत्ति ने जिस प्रोजेक्ट के नाम पर दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कि है, उसे 100 रुपए के स्टांप पेपर पर सामान्य लिखा-पढ़ी कर भोपाल के विशाल पिता किशोर राजानी और किशोर पिता द्वारिकादास राजानी को देकर सुरभि हाइट्स प्रोजेक्ट से खुद रिटायर हो गए। सुरभि होम्स प्रालि, ज्योति शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भोपाल के नाम पंजीकृत रियल इस्टेट फर्म से ठग दंपत्ति ने खुद को अलग कर विशाल-किशोर को 100 प्रतिशत हिस्सा सौंप दिया। 100 रुपए के स्टांप पेपर पर 6 फरवरी, 2017 को किए गए अनुबंध के आधार पर संदीप रमतानी पिता परमानंद रमतानी 31 मार्च, 2017 को अलग हो गए। भोपाल के नरेला संकरी में सुरभि होम्स फर्म द्वारा सुुरभि हाइट्स नामक आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया गया, जिसमें लगभग 52 यूनिट बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर 1 अप्रैल, 2015 को विशाल-किशोर राजानी और संदीप रमतानी के बीच पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया गया था। इसमें दोनों मिलकर बिल्डर्स, डेवलपर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और रियल इस्टेट का कारोबार कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट का 2021 में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मूल्य 7 करोड़ 21 लाख रुपए मूल्यांक था।

भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस थाने में विशाल-किशोर और संदीप रमतानी के खिलाफ अगस्त, 2026 में बंधक फ्लैट बेचने संबंधी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने नहीं सुना। नरेला शंकरी निवासी अरूणेंद्र सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें बंधक फ्लैट बेच दिया, लेकिन पुलिस ने इस पर अगस्त से अब तक कुछ नहीं किया। अन्य खरीदारों ने संदीप रमतानी-संगीता रमतानी के खिलाफ केस दर्ज करवाया, लेकिन आरोप है कि विशाल पित किशोर राजानी को नगर निगम भाेपाल में बंधक फ्लैट की जानकारी होते हुए इसे बेचा गया है। खरीदारों को धोखे में रखकर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक से लोन करवाया गया। अब बैंक इन बंधक फ्लैट को लेने के लिए लिखा-पढ़ी कर रहे। सुरभि हाइट्स प्रोजेक्ट का भोपाल स्थित डीसीबी बैंक में खाते की भी जांच और लेनदेन पर रोक की मांग कर रहे है। आवास खरीदारों का आरोप है कि विशाल, किशोर और संदीप द्वारा की गई धोखाधड़ी की अगस्त 2026 में शिकायत की थी, जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

इनका कहना

आरोपी रमतानी दंपत्ति पुलिस रिमांड पर है। यह बहुत बड़ी जालसाजी है। जांच अिधकारी जांच कर रहे, जो-जो इसमें शामिल होंगे, सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विशाल राजानी की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है।

महेश लिल्हारे, थाना प्रभारी, अयोध्या नगर भोपाल

- मैं मुंबई में हूं, भोपाल पहुंचकर बात करूंगा। वैसे, किसी समय हम पार्टनर थे, बाद में संदीप की मंशा देखकर हमने खुद को अलग कर लिया।

विशाल राजानी, सुरभि हाइट्स (सुरभि होम्स)

Created On :  

Tags

Next Story