Bhopal News: छत्रसाल बुंदेलखण्ड विवि पर राज्य सरकार ने धारा 52 की अवधि एक साल बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के छतरपुर में स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विवि पर पिछले साल 28 नवम्बर 2025 को एक वर्ष के लिये लागू की गई धारा 52 को राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने एक साल और बढ़ा दी है।
विवि में वित्तीय अनियमितताओं और कुप्रबंधन की शिकायतों पर विवि अधिनियम की धारा 52 लागू की गई थी। इस धारा के तहत विवि के कामकाज और निर्णयों पर शासन व कुलाधिपति की निगरानी और नियंत्रण बना रहता है।
पूर्व कुलगुरु की कार्यकाल में भर्ती, खरीदी और निर्माण कार्यों में अनियमिततायें हुईं थीं तथा इस पर उन्हें हटा दिया गया था। वर्तमान में डा. राकेश सिंह कुशवाह विवि के कलगुरु हैं। नियमित कुलगुरु नियुक्त करने की प्रक्रिया राज्य शासन एवं राज्यपाल के आगामी निलर्णयों के आधार पर होगी।
Created On :  
Tags
Next Story



