Bhopal News: मध्य प्रदेश के बांधों की सुरक्षा के लिये बनाई स्टेट कमेटी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में राज्य के बांधों की सुरक्षा के लिये स्टेट कमेटी का गठन किया है।
इसमें डाउनस्ट्रीम राज्यों के अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है जिनमें शामिल हैं : छत्तीसगढ़ के महानदी प्रोजेक्ट रायपुर के मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर, उप्र के बेतवा इरीगेशन के मुख्य अभियंता, राजस्थान के कोटा रीजन के मुख्य अभियंता दयाल राम मीना, गुजरात एवं महाराष्ट्र के मुख्य अभियंता स्तर के प्रतिनिधि।
यह कमेटी साल में दो बार बांधों की सुरक्षा के संबंध में बैठकें करेगी, जिनमें एक बैठक मानसून के पहले की जायेगी।
Created On :  
Tags
Next Story



