Bhopal News: नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में गधे के नाम पर रजिस्ट्रेशन केस में पुलिस ने जारी किया नोटिस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में गधे के नाम पर रजिस्ट्रेशन के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के अधिकारियों को थाना टीटी नगर भोपाल ने नोटिस जारी किया है। जिसमें शिकायत के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
गुरुवार को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि रवि परमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के जरिए मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने आवश्यक सत्यापन किए बिना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जारी किए गए। प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ जारी किए गए संदिग्ध रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़े -82 करोड़ से ऐशबाग के जनता क्वार्टर्स का करेगा फिर से निर्माण, मास्टर प्लान से प्रभावित हो सकता है प्रोजेक्ट
मामले को लेकर रवि परमार ने कहा कि मप्र में नर्सिंग शिक्षा और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के सामने तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की है। परमार ने मांग की है कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र नियमानुसार निरस्त किए जाएं। रजिस्ट्रेशन जारी करने की पूरी प्रक्रिया, संबंधित रिकॉर्ड और डिजिटल पोर्टल की भी जांच कराई जाए। इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जांच की निष्पक्ष रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। परमार ने कहा उन्होंने पुलिस अधिकारियों से 29 की जगह 27 नवंबर को ही कथन दर्ज कराने का अनुरोध किया है।
Created On :  


