Bhopal News: बरकतउल्लाह विवि के कुलगुरू जैन का इस्तीफा, शर्मा को मिला प्रभार

बरकतउल्लाह विवि के कुलगुरू जैन का इस्तीफा, शर्मा को मिला प्रभार
बरकतउल्ला विवि के प्रोफेसर विवेक शर्मा को शुक्रवार को कुलगुरु का प्रभार दिया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बरकतउल्ला विवि के प्रोफेसर विवेक शर्मा को शुक्रवार को कुलगुरु का प्रभार दिया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विवि के कुलगुरू प्रो एसके जैन का त्याग-पत्र मंजूर कर दिया। राज्यपाल (कुलाधिपति) पटेल ने विवि के नये कुलगुरू की नियुक्ति होने तक कार्य संपादन के लिए संकायाध्यक्ष, प्रबंध संकाय, प्रो विवेक शर्मा को कुलगुरू के पद पर कार्य करने के लिए नामांकित किया है।

Created On :   19 Jun 2026 7:41 PM IST

Tags

Next Story