MP News: प्रो. दीनदयाल बेदिया बने BU के कुलगुरु, विक्रम यूनिवर्सिटी में हुई हाथापाई का पुराना विवाद फिर चर्चा में

प्रो. दीनदयाल बेदिया बने BU के कुलगुरु, विक्रम यूनिवर्सिटी में हुई हाथापाई का पुराना विवाद फिर चर्चा में
प्रोफेसर दीनदयाल बेदिया को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने बुधवार को प्रोफेसर दीन दयाल बेदिया को कुलगुरु बनाने का आदेश जारी किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रोफेसर दीनदयाल बेदिया को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने बुधवार को प्रोफेसर दीन दयाल बेदिया को कुलगुरु बनाने का आदेश जारी किया।

प्रोफेसर बेदिया के कुलगुरु नियुक्त होने के साथ ही इनके साथ जुड़ा पुराना विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन का विवाद भी सामने आया। जिसमें कुलसचिव के सामने ही यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कामरान और प्रोफेसर दीन दयाल बेदिया आपस में भिड़ गए थे।

दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी जिसके बाद जांच के आदेश जारी किए गए थे। कुलपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। ॉ

Created On :   16 Oct 2026 12:20 AM IST

Tags

Next Story