मालदार आरक्षक: इंदौर-देवास के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त छापा, 223 प्रतिशत अिधक मिली संपत्ति

इंदौर-देवास के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त छापा, 223 प्रतिशत अिधक मिली संपत्ति
पुलिस ट्रैनिंग कॉलेज, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक (ड्राइवर) फिरोज खानके ठिकानों पर बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पुलिस ट्रैनिंग कॉलेज, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक (ड्राइवर) फिरोज खानके ठिकानों पर बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा। लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह और लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने फिरोज खान के देवास स्थित आवास गृह 12बी आदर्श नगर और अन्य 14 स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन की टीम ने सर्च की कार्यवाही की। सर्च के दौरान कई नामी-बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ। छापे में मिले अिभलेखों की छानबीन की जा रही है। आरोपी के इंदौर के 4 स्थानों और देवास के 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसके लिए इंदौर और उज्जैन की लोकायुक्त पुलिस लगाई गई। अब तक की सर्च और जांच में लगभग 6 करोड़ 26 लाख 67 हजार 879 रुपये की अनुपातहीन सम्पत्ति पाई गई, जो आरोपी की वैध आय से 223 प्रतिशत अनुपातहीन है।

दरअसल, लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना को शिकायत मिली थी कि फिरोज खान, पीटीएस इंदौर से लगातार अनुपस्थित है। पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव बताकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों, प्लॉटों एवं सम्पत्ति संबंधी मामलों में हस्तक्षेप कर अन्य व्यक्तियों के माध्यम से विवादित जमीन और प्लॉट के लेन-देन से संबंधित गतिविधियों में सम्मिलित है। पत्नि, माता और अन्य महिला रोशनी वर्मा के नाम विभिन्न सम्पत्ति विगत कुछ समय में खरीदी है। कई वाहन भी है। लकडी का कारोबार भी है। अवैध साधनों से उनके द्वारा अनेक अनुपातहीन सम्पत्तियां बनाई गई है। शिकायत की जांच डीएसपी सुनील तालान ने की। जांच पर से आरोपी की अनेक सम्पत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोपी को वेतन से अनुमानित 75 लाख ही मिले। अन्य आय मिलाकर कुल 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार रुपये आय आंकी गई है।

ट्रैडिंग कंपनी में करोड़ों की लेनदेन

आरोपी की माता एवं पत्नि के नाम साहिल ट्रेडिंग कम्पनी फर्म भी पाई गई है, जो कंपनी के अकाउंट में भी करोडो रुपये की राशि का लेन-देन पाया है। रोशनी वर्मा ने भी रोशनी सेल्स एण्ड सर्विस नामक फर्म चलाना पाया गया है। आरोपी के साथ रोश्नी मिलकर जमीन की खरीदी में शामिल होना पाया गया। रोशनी को भी आरोपी बनाया है। आरोपी फिरोज खान द्वारा रियल स्टेट में भी रॉयल ग्रीन रियल स्टेट नामक फर्म के माध्यम से इन्वेस्टमेंट किया जाना प्रथमदृष्टया पाया गया है।

छापे में ये मिला

- 12-बी आदर्श नगर देवास (आरोपी का निवास) देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर कॉलोनी में प्लॉट नंबर 12 पर मकान

- मकान नम्बर 379/6 महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास बाणगंगा इंदौर (सह आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)

- फ्लैट नम्बर 102, 202, मनोरमा अपार्टमेंट स्कीम नम्बर 94, भूखण्ड क्रमांक ईडी-62, रिंग रोड इंदौर (आरोपी की मां वहीदा खान के नाम खरीदा फ्लैट)

- फ्लैट क्रमांक 505 श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखण्ड नंबर 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर

- ग्राम गजीपुरा पटवारी हल्का नम्बर 14 तहसील बागली देवास की सर्वे कमांक 142 एवं 82 की कृषि भूमियां

- राधागंज देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खान का आवास

- ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में एक प्लाट।

- देवास के वार्ड 7 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1 स्थित प्लाट

- देवास के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखण्ड

- देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनीयर भवन

- देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी देवास का भूखण्ड कमांक 28 एवं 29

- ग्राम गुरान तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा जमीन।

- ग्राम जेतपुरा पटवारी हल्का नम्बर 17 तहसील व जिला देवास बाय पास स्थित व्यासायिक भूखण्ड

- ग्राम जेतपुरा तहसील व जिला देवास के पटवारी हल्का नम्बर 17 में बाय पास से जेतपुरा तक रोड के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि

- ग्राम गद्दूखेडी पटवारी हल्का नम्बर 50 तहसील व जिला देवास की कृषि भूमि

Created On :   16 Oct 2026 12:52 AM IST

Tags

Next Story