- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अब प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों...
MP News: अब प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों को हर साल 5 लाख रुपये फीस के रुप में देना होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने मप्र निजी विवि स्थापना एवं संचालन नियम 2008 में बदलाव कर नया प्रावधान किया है कि प्रदेश के निजी विवि अब निजी विवि आयोग को हर साल 5 लाख रुपये फीस के रुप में देंगे।
यह फीस प्रत्येक वित्त वर्ष में 1 मई तक आयोग को भुगतान करना होगी तथा ऐसा न करने पर निजी विवि को प्रति माह 5 हजार रुपये शास्ति के रुप में देनी होगी।
Created On :   16 Oct 2026 12:55 AM IST
Next Story














