- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रदेश में सोनेवानी टाइगर काॅरीडोर...
MP News: प्रदेश में सोनेवानी टाइगर काॅरीडोर बनेगा तीसरा कंजर्वेशन रिजर्व

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के बालाघाट जिले के लालबर्रा में स्थित टाइगर कारीडोर सोनेवानी क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व बनाया जा रहा है। यह प्रदेश का तीसरा कंजर्वेशन रिजर्व होगा। राज्य शासन ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इससे पहले बैतूल में 20 अगस्त 2025 को ताप्ती एवं 25 अगस्त 2026 को विदिशा में कागपुर कंजर्वेशन रिजर्व बन चुका है।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद राहुल गांधी पर बीजेपी का निशाना, भारत में बांग्लादेश जैसे माहौल बनाने का लगाया आरोप
दरअसल पहले सोनेवानी को अभ्यारण्य बनाने का प्रस्ताव था परन्तु उसके पास चल रही खदानों के स्वामियों की आपत्तियों के कारण इस प्रस्ताव को रद्द करना पड़ा था क्योंकि अभयारण्य बनने पर उसके ईको सेंसेटिव जोन की परिधि में ये खदानें आ रही थीं। इसलिये अब सोनेवानी को कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की तैयारी है जिससे इसके आसपास की खदानें सुरक्षित रहेंगी। इसके अलावा अभ्यारण्य बनने पर इसमें स्थित अनेक ग्रामों को हटाना पड़ता और विस्थापन भी करना पड़ता।
सोनेवानी वन क्षेत्र लगभग 163.195 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व के बीच एक महत्वपूर्ण इको-कॉरिडोर (पारिस्थितिक गलियारा) के रूप में काम करता है। कंजर्वेशन रिजर्व बनने से इसमें पर्यटक प्रवेश शुल्क देकर सफारी भी कर सकेंगे।
Created On :   16 Oct 2026 12:02 AM IST














