- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कर्मचारी चयन आयोग का पुनर्गठन, मलय...
MP News: कर्मचारी चयन आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन के वित्त विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग का पुनर्गठन किया है तथा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव इसके अध्यक्ष बनाये गये हैं।
सदस्यों के रुप में रिटायर्ड जिला जज अरुण कुमार सिंह, दतिया के रिटायर्ड कार्यालय अधीक्षक आईटीआई बादाम सिंह, संचालक पेंशन, जीएडी के सचिव, वित्त विभाग के सचिव तथा वित्त विभाग के रिटारूर्ड उप सचिव अजय चौबे पदस्थ किये गये हैं।
यह आयोग अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करते समय, अन्य प्रदेशों तथा केंद्र सरकार के समकक्ष संवर्गों के पदनाम/वेतनमानों से प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय से तुलना, राज्य की आर्थिक स्थिति, राज्य के लोक वित्त के प्रबंधन, राज्य के वित्तीय संसाधनों पर उसके आर्थिक विकास की आवश्यक्ताओं की दृष्टि से मांग तथा अन्य संबध्द कारकों का ध्यान रखेगा। इस आयोग का कार्यकाल आगामी आदेश तक रहेगा।
Created On :   16 Oct 2026 12:11 AM IST















