MP News: ई-जीरो एफआईआर पर देवास पुलिस की कार्रवाई, 1500 किमी दूर से साइबर ठग गिरफ्तार

ई-जीरो एफआईआर पर देवास पुलिस की कार्रवाई, 1500 किमी दूर से साइबर ठग गिरफ्तार
देवास में 130 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही 98 लाख रुपए की जप्ती भी हो चुकी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवास में 130 ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही 98 लाख रुपए की जप्ती भी हो चुकी है। देवास पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट कराने और टैक्स में छूट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख 3 हजार की साइबर ठगी करने वाले आरोपी 0000को 1500 किमी दूर बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की निशानदेही पर ठगी की राशि में से 5 लाख रूपए नगद जप्त किए हैं। थाना कोतवाली, देवास क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर संपर्क किया। ठगों ने पेंशन कार्ड अपडेट कराने तथा टैक्स में छूट दिलाने का झांसा देकर उनसे कुल 6 लाख 3 हजार रूपए की राशि विभिन्न माध्यमों से अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। एसपी देवास पुनीत गेहलोद के अनुसार पुलिस टीम ने साइबर ठगी से संबंधित बैंकिंग लेनदेन, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपी की पतारसी करवाई। इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाम जाहिर नहीं किया गया। पूछताछ में पता चला है कि साइबर ठगी गिरोह के मुख्य आरोपियों का संबंध जामताड़ा, झारखंड से है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य ठगी के प्रकरणों के केस की लिंक तलाश रही है।

Created On :   15 Oct 2026 11:40 PM IST

Tags

Next Story