MP News: भ्रष्टाचार प्रकरण में चालान पेश होने पर सतना नपा के सीईओ संजय सिंह निलंबित

भ्रष्टाचार प्रकरण में चालान पेश होने पर सतना नपा के सीईओ संजय सिंह निलंबित
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह नगर परिषद कोठी जिला सतना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह नगर परिषद कोठी जिला सतना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संजय सिंह पर आपराधिक मामले में न्यायालय के चालान पेश होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त रीवा ने संजय सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया था। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने 30 सितंबर को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रीवा के सामने आरोप-पत्र दाखिल किया। जिस पर न्यायालय ने विशेष प्रकरण मामला दर्ज किया है।

निलंबन की इस अवधि के दौरान सिंह का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय विकास एवं आवास विभाग, संभाग रीवा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Created On :   13 Oct 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story