MP News: राज्य के सरकारी पदों पर भर्ती हेतु अब विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान चलेगा

राज्य के सरकारी पदों पर भर्ती हेतु अब विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान चलेगा
राज्य के चिन्हांकित सरकारी पदों पर भर्ती हेतु अब विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान चलेगा। इसके निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को जारी कर दिये हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य के चिन्हांकित सरकारी पदों पर भर्ती हेतु अब विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान चलेगा। इसके निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को जारी कर दिये हैं। निर्देश में कहा गया है कि इस विशेष भर्ती अभियान में साक्षात्कार के लिये पृथक से अंक दिये जाने की आवश्यक्ता नहीं होगी। संबंधित प्राधिकारी द्वारा रिक्त पदों के लिये नियमों में उल्लेखित आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं के आधार पर मेरिट सूची बनायेंगे एवं पदों की पूर्ति करेंगे।

मूल दस्तावेजों के परीक्षण उपरान्त मेरिट के आधार पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग की वेबसाईट पर रिक्त पदों का विज्ञापन जारी करेंगे एवं विज्ञापन जारी करने से कम से कम 30 दिन के बाद विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान की तिथि निर्धारित की जायेगी।

9 अक्टूबर 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक इस अभियान के तहत भर्ती की जायेगी एवं आगामी वर्षों में भी सभी विभागों के अंतर्गत भर्ती अभियान प्रत्येक वष 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जायेगा।

Created On :   14 Oct 2026 12:40 AM IST

Tags

Next Story