MP News: वक्फ बोर्ड ने किराया बढ़ाया, नए नियम लागू किए, 37 करोड़ की रिकवरी भी निकाली

वक्फ बोर्ड ने किराया बढ़ाया, नए नियम लागू किए, 37 करोड़ की रिकवरी भी निकाली
आय बढ़ी तो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया निर्णय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र वक्फ बोर्ड प्रबंधन ने वक्फ की 14 हजार 900 से अिधक संपत्तियों पर किराया निर्धारण गाइडलाइन-2023 संशोधित 2024 लागू की है, जिससे बोर्ड की आय में बढ़ोतरी हुई है। नए पट्टा नियम लागू करने से पीढ़ियों से मामूली किराए के कारण बोर्ड को करोड़ों रुपए की हानि हो रही थी। सोमवार को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नए नियम लागू करने से आय बढ़ी है। बीते दो साल में बोर्ड ने कई डिफॉल्टरों के खिलाफ आरआरसी भी जारी की है। इसमें वक्फ इदारा यतीमखाना भोपाल बनाम शाहद अलीम खान पर 27 करोड़ 18 लाख 58 हजार रुपए, वक्फ मदार गेट उज्जैन बनाम रियाज खान पर 7 करोड़ 11 जरचर से अिधक, जामा मस्जिद बीना बजरिया सागर, के कागजी अलताफ पर 1 करोड़ 84 लाख 14 हजार और इंदौर के इकबाल खान से 1 करोड़ 19 लाख कुल 37 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए की आरआरसी निकाली गई है। इससे बोर्ड की आय में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते बोर्ड ने निर्णय लिया है कि 289 अनाथ बच्चाें को फ्री में शिक्षा दी जाए। इन बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च 21 लाख रुपए बोर्ड वहन करेगा।

बोर्ड की आय बढ़ने के चलते ही यह निर्णय लिया गया है। डाॅ पटेल ने बताया कि प्रदेश में वक्फ की 95 प्रतिशत संपत्तियों पर अतिक्रमण और कब्जा है। प्रदेश में करीब 5 हजार हेक्टेयर वक्फ की कृषि भूमि है। कब्जों के कारण बोर्ड को आय नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब हमने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिसका पालन सभी को करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ माफिया लोग है जो वक्फ की संपत्ति पर कब्जा करके बैठे हैं, वक्फ के समानांतर दूसरा वक्फ चला रहे हैं। इससे वक्फ बोर्ड को भारी नुकसान होता है।

पटेल ने बताया कि अब हम पुलिस वेरिफिकेशन करके इस्तिमा भी लगवाएंगे। किराया बढ़ाया जाएगा, पट्टा दिया जाएगा। वक्फ माफिया पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अकेले भोपाल में ही आजादी के समय 125 कब्रस्तान थे, जब हमने भौतिक सत्यापन करवाया तो 24 ही बचे, अधिकांश पर कब्जे हो गए। भोपाल में ओकाफ-ए-अम्मा के पास 4000 किराएदार है। इन सभी पर नए पट्टा नियम लागू होगा, जिससे वक्फ माफिया खत्म होंगे और बोर्ड की आय बढ़ेगी, जिसे गरीब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर खर्च किया जाएगा।

Created On :   14 Oct 2026 12:30 AM IST

Tags

Next Story