- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नशीली कफ सिरप मामले में फरार इनामी...
MP News: नशीली कफ सिरप मामले में फरार इनामी आरोपी अभिषेक देहरादून से गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में नशीले कफ सिरप मामले में 4 महीने से ज्यादा दिनों से फरार आरोपी अभिषेक निगम को स्पेशल टास्ट फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देहरादून उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी अभिषेक निगम रीवा के कटरा तलैया का रहने वाला है। रीवा एसटीएफ की कार्रवाई के बाद वह फरार चल रहा था।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार- CM डॉ. मोहन यादव
एसटीएफ एसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक आरोपी अभिषेक मामले फरार चल रहा था। आरोपी अभिषेक को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। वह आरोपी राहुल कुशवाह और सीटी जैन के साथ मिलकर कोडीन युक्त कफ सिरप ऑनरेक्स और ऑफ कफ की सप्लाई करते थे। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जहां कई खुलासे हो सकते हैं। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़े -वन्यजीवों को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं
74104 अवैध कफ सिरप मिली थी बोतलें
भोपाल में एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान 30 मई को पटेल सिटी, गांधीनगर स्थित फैक्ट्री से कोडीन युक्त कफ सिरप की 74104 बोतलें जब्त हुई थी। प्रतिबंधित ऑनरेक्स और ऑफ कफ ब्रांड के सिरप मिलने के बाद एसटीएफ ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी थी। फैक्ट्री से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि अभिषेक निगम दो अन्य आरोपियों राहुल कुशवाह और सागर निवासी सीटी जैन के साथ मिलकर इन सिरप की नशे के लिए अवैध सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
Created On :   14 Oct 2026 12:20 AM IST













