MP News: भोपाल में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रोली सिंह पिता दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। वह मूलतः रीवा की रहने वाली है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रोली सिंह पिता दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। वह मूलतः रीवा की रहने वाली है। एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक आईटी कंपनी में जॉब कर रही थी। मृतका के परिजन ने बताया कि देर रात उनके बेटे के मोबाइल पर राहुल श्रीवास्तव का फोन आया था।उसने फोन पर बताया कि रोली ने अपने घर में फांसी लगा ली है।

फोन पर मिली सूचना के बाद परिजन रोली के फ्लैट पर पहुंचे। जहां फ्लैट का गेट अंदर से बंद मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन ने दरवाजे को तोड़ा। जहां अंदर रोली फंदे पर लटकी मिली। परिजन रोली को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रोली सिंह महाबली नगर कोलार में रहती थी। उसने एमसीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी और फिलहाल एक आईटी कंपनी में घर से काम कर रही थी।

युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   13 Oct 2026 10:53 PM IST

Tags

Next Story