- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई...
गौहरगंज घटना: कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। कानून सबके लिए है। कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
"मध्यप्रदेश सरकार सुशासन और सख़्त कानून-व्यवस्था के लिए जानी जाती है"
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 28, 2025
रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है।
प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं, कानून सर्वोपरि है और कठोरता से अपना कार्य… pic.twitter.com/Ewo2TdVoqA
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रविन्द्र भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के साथ सब अपने ढंग से जीवन जियें, यह बेहद स्वाभाविक है। लेकिन जो भी व्यक्ति इन नियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है और कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर उसे प्रतिबंधित भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी भाग नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है। कोई भी कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।
Created On :   28 Nov 2025 4:02 PM IST












