MP News: ई-बस से कैबिनेट में पहुंचे मुख्यमंत्री, सरकारी वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोड़ा

ई-बस से कैबिनेट में पहुंचे मुख्यमंत्री, सरकारी वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोड़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रीमंडल ने रविवार को जगदीशपुर में हुई कैबिनेट में जाने के लिए ई-बस का उपयोग किया। अफसर भी ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का संदेश दिया। कैबिनेट सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से ई बस का उपयोग किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रियों का काफिला और अधिकारियों के सरकारी वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोड़ा। सामूहिक रूप से मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं मुख्यमंत्री निवास में ही रोक दी गई।

Created On :   21 July 2026 12:39 AM IST

Tags

Next Story