- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- लोकल सेंसर-उपकरण पर दूसरे ब्रांड के...
Bhopal News: लोकल सेंसर-उपकरण पर दूसरे ब्रांड के स्टीकर चिपकाकर 12000 करोड़ का भ्रष्टाचार, जांच हो

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निकायों में अमृत योजना के तहत हो रही धांधली को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि घर-घर साफ पानी का दावा किया जा रहा, लेकिन पाइपलाइन में ही 12000 करोड़ का भ्रष्टाचार हो रहा। अमृत 2.0 के तहत मप्र में 622 जलप्रदाय प्रोजेक्ट मंजूर हैं। लेकिन एससीएडीए सिस्टम में अप्रूव्ड ब्रांड की जगह सस्ते लोकल सेंसर-उपकरण पर दूसरे ब्रांड के स्टीकर चिपकाए जा रहे। यानी जनता के लिए पानी भी समझौते वाला और सरकारी खजाने के साथ खेल भी किया जा रहा।
सिंघार ने सवाल करते हुए कहा भाजपा सरकार जवाब दे, आखिर अप्रूव्ड ब्रांड के नाम पर घटिया उपकरण किसके संरक्षण में लगाए गए हैं। कंसल्टेंट और इंजीनियरों ने इन्हें पास कैसे कर दिया। सरकारी पैसे की इस कथित बंदरबांट की जिम्मेदारी कौन लेगा। मुख्यमंत्री इस पूरे भ्रष्टाचार के मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाएं। सिंघार ने कहा पानी जनता का अधिकार है, भ्रष्टाचार का ठेका नहीं।
Created On :   26 Sept 2026 12:28 AM IST












