Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 सितम्बर को मुरैना में जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 सितम्बर को मुरैना में जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 26 सितम्बर 2026 को मुरैना में जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे। इसकी सूचना मुख्य सचिव अशोक बर्णमाल ने सभी विभाग प्रमुखों को जारी कर दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि 25 सितम्बर 2026 को अनंत चतुर्दशी होने के कारण जन विश्वास अभियान 26 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है तथा सभी मंत्रीगण एवं अधिकारी भी अपने चयनित जिलों में इसी दिन इस अभियान में भाग लेंगे।

कम वर्षा वाले 11 जिलों में राजस्व एवं कृषि विभाग को कार्यवाही के निर्देश

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग को वर्तमान मानसून काल में सामान्य से कम वर्षा वाले 11 जिलों में आवश्यक कार्यवाही करने के लिये पत्र जारी किया है। प्रदेश में अब तक 865 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है तथा यह आंकड़ा सामान्य वर्षा 922 मिलीहमीटर से 6 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 37 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है जबकि 7 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

Created On :   26 Sept 2026 1:13 AM IST

Tags

Next Story