- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- 20-20 हजार के इनामी अंतरराज्यीय...
Bhopal News: 20-20 हजार के इनामी अंतरराज्यीय मूर्ति चोर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख की चांदी की मूर्ति व सामग्री जप्त

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया पुलिस ने साेनागिर जैन मंदिर से चोरी हुई 25 लाख की चांदी की मूर्ति और अन्य सामग्री जप्त की है। पुलिस ने 20-20 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय मूर्ति चोर सहित 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोनागिर जैन मंदिर से चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। दरअसल, 4-5 अप्रैल की रात्रि में सोनागिर जैन मंदिर से जप्त सामग्री चोरी हो गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में 1 अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर है, जो लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के मामलों में लिप्त रहा है। दो स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Created On :   1 May 2026 10:20 PM IST
Next Story












