MP News: बरसों बाद खुला प्रमोशन का रास्ता, मंत्रालय में 100 किलो मिठाई बांटकर कर्मचारियों ने मनाया जश्न

बरसों बाद खुला प्रमोशन का रास्ता, मंत्रालय में 100 किलो मिठाई बांटकर कर्मचारियों ने मनाया जश्न
मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई। मंत्रालय के 463 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन मिला। खुशी में मिठाई बांटी गई और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है। पिछले पांच दिन से लगातार पदोन्नति आदेश निकाले जा रहे हैं। मंत्रालय सेवा के 463 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो चुके हैं। पदोन्नति पाने की खुशी में दो दिन के भीतर ही मंत्रालय में 100 किलो से ज्यादा मिठाई बांटी जा चुकी हैं।

पदोन्नति मिलने पर मंत्रालय सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के मंत्रालय पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। मंत्रालय कर्मचारी नेता सुभाष वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला किया है। दोनों की दृढ़ इच्छाशक्ति है कि मप्र में पदोन्नति के आदेश जारी हो रहे हैं।

Created On :   8 July 2026 2:36 PM IST

Tags

Next Story