- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- किसान संघ ने एथेनॉल नीति का किया...
MP News: किसान संघ ने एथेनॉल नीति का किया समर्थन, बताया किसानों के हित में

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि में उपयोग होने वाले घातक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने और एथेनॉल नीति का समर्थन करते हुए इसे किसानों के हित में बताया। संघ ने लगाने का भी समर्थन किया। उन्होंने जैव उत्पादों के लिए सुदृढ़ बाजार व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। रेड्डी ने सरकार से टोकन व्यवस्था प्रणाली में सुधार कर कमियों को दूर करने की बात कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा खाद और बीज वितरण व्यवस्था में आ रहीं खामियों को दूर किया जाना चाहिए। यह पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज दिए जाएं। सरकार टोकन व्यवस्था प्रणाली में सुधार कर कमियों को दूर करे। उन्होंने कहा सैटेलाइट सर्वे में समस्याएं आ रहीं हैं जिनका समाधान किया जाना चाहिए। समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की उपज की निर्बाध खरीदी सुनिश्चित करें। अल्प वर्षा की स्थिति में किसानों को तत्काल राहत दें। इसके लिए संघ की मांग है कि प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।
फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2024-25 की रबी और खरीफ फसलों के बीमा का केंद्रांश मिल चुका है। अब प्रदेश सरकार को अपना अंश जारी कर किसानों के बीमा दावों का जल्द भुगतान करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कृषि में उपयोग होने वाले घातक रसायनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए।तथा कृषि उपज एवं आवश्यक कृषि आदानों की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जैव उत्पादों के लिए सुदृढ़ बाजार व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता भी बताई।
Created On :   21 July 2026 12:17 AM IST












