- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भुसावल
- /
- 3 लाख के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी...
भुसावल: 3 लाख के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी धराए, बाजार पेठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

डिजिटल डेस्क, भुसावल। बाजार पेठ पुलिस स्टेशन के निरीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार डीबी पथक ने जाल बिछाकर जलगांव से भुसावल जा रहे 3 आरोपियों 3 लाख के नकली नोटों के साथ धर दबोचा। सभी नकली नोट 500-500 रुपए के थे। पुलिस के अनुसार 2 आरोपी रावेर व 1 अन्य स्थान से बताया जा रहा है। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ बाजार पेठ पुलिस स्टेशन (भुसावल) में समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू है। उक्त संगीन मामले का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस निरीक्षक राहुल वाघ, पुलिस उप निरीक्षक सांगले,उप निरीक्षक बेंडकुले, पुलिस कांस्टेबल प्रशांत परदेशी, कांस्टेबल अमर अढ़ाले,माणिक चौधरी,महेश चौधरी,निलेश चौधरी,कांस्टेबल विजय नेरकर,सचिन चौधरी, योगेश माही की विशेष भूमिका रही।
Created On :   4 Sept 2024 10:15 PM IST
Next Story












