Chandrapur News: ओड़िसा से गांजे की तस्करी, आरोपी को पुलिस ने माल सहित पकड़ा

ओड़िसा से गांजे की तस्करी, आरोपी को पुलिस ने माल सहित पकड़ा
कुंदन प्लाजा चौक में जाल बिछा कार्रवाई की।

Chandrapur News पिछले कई दिनों से शहर में नशीले पदार्थ की बिक्री तथा सेवन करने का प्रमाण तेजी से बढ़ गया है। शहर में नशे का जाल बिछाया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसी के चलते दूसरे राज्य ओड़िसा से आनेवाले नशीले पदार्थ साढ़े 8 किलो गांजा की बड़ी खेप पुलिस ने कुंदन प्लाजा चौक में जाल बिछाकर पकड़कर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में चंद्रपुर के राष्ट्रवादी निवासी आरोपी शहादेव ठाकुरदास मलिक (53) को गिरफ्तार किया है। उक्त माल की कीमत 2 लाख से अधिक बताई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार 22 अप्रैल की रात स्थानीक अपराध शाखा के पीएसआई विनाद भुरले तथा टीम को गुप्त सूचना मिली कि, एक व्यक्ति ओड़िसा राज्य से गांजा की बड़ी खेप लेकर चंद्रपुर शहर के राष्ट्रवादी नगर क्षेत्र में बिक्री के लिए आ रहा है।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुंदना प्लाजा नागपुर रोड कर नाकाबंदी कर जाल बिछाकर देर रात लगभग 2 बजे संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास स्थित सामग्री की तलाशी ली, तलाशी दौरान पुलिस को एक थैली में 8.15 किलो गिला गांजा बरामद हुआ। जिसकी लगभग कीमत 2 लाख 10 हजार बताई जा रही है। आरोपी ने यह गांजा ओड़िसा राज्य से तस्करी कर लाने की कबूली दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रामनगर पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्त के तहत अपराध दर्ज किया गया।


Created On :   24 April 2026 4:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story