- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अधिवक्ताओं ने किया कविता पाठ एवं...
Chhindwara News: अधिवक्ताओं ने किया कविता पाठ एवं मिमिक्री से लगवाए ठहाके

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। जिला अधिवक्ता संघ ने शताब्दी वर्ष समारोह (1926-2026) के अंतर्गत मंगलवार को कविता एवं मिमिक्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा एवं विशेष अतिथि टैक्स बार के अध्यक्ष अनुपन दुबे, प्रदीप सराठे, गंगाप्रसाद तिवारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रभारी रीता मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में अवधेश तिवारी, रामलाल सराठे व सचिन वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सचिव नंदकिशोर साहू द्वारा किया गया।
Created On :   6 Oct 2026 9:27 PM IST











