- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अस्पताल में भर्ती बेटे से मिलने जा...
छिंदवाड़ा न्यूज: अस्पताल में भर्ती बेटे से मिलने जा रहे पिता को कंटेनर ने रौदा

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर।
सौंसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती डेढ़ साल के बेटे से मिलने जा रहे बाइक सवार पिता को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में घायल की मौके पर मौत हो गई। इधर स्थानीय लोगों ने कंटेनर को रोककर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला कायम किया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिछुआ के पालातरा निवासी 45 वर्षीय सुजित बन के डेढ़ साल के बेटे को उल्टी दस्त की वजह से साैंसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम लगभग 5 बजे सुजित बेटे से मिलने बाइक से सौंसर आया था। अस्पताल से महज 500 मीटर की दूरी पर साईं मंदिर चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने बाइक सवार सुजित काे रौंद दिया। हादसे में सुजित की मौके पर मौत हो गई। टीआई रुपलाल उईके ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला कायम किया है। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर के बीच से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत-
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि गुरुवार को गुरैया में एक सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को गंभीर चोट आई थी। जिसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों को तलाश रही है।
Created On :   10 Oct 2026 4:00 PM IST











