- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पीएम के भाषण के बीच युवक ने एलईडी...
Chhindwara News: पीएम के भाषण के बीच युवक ने एलईडी स्क्रीन पर फेंका टैब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। दशहरा मैदान में आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान बुधवार को हडक़ंप मच गया। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान एक युवक ने एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया। जिससे स्क्रीन बंद हो गई। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। घटना से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट शुरु कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को समझाइशदेते हुए पुलिस हिरासत में लिया।
घटना दोपहर तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण दे रहे थे। भाषण के बीच में पातालेश्वर निवासी युवक सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव ने स्क्रीन पर हाथ में रखा टैब फेंक दिया।
युवक की इस अचानक हरकत से आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ता ने पंडाल में युवक को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने युवक को कार्यकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाते हुए कोतवाली थाना लेकर आई।
Created On :   7 Oct 2026 9:53 PM IST











