Chhindwara News: नवेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकलेन मशीन के नीचे दबने से चालक की मौत

पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। नवेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नागदेव निमोटी के पास शनिवार को पोकलेन मशीन को ट्राले पर चढ़ाते वक्त चैन स्लिप होने से मशीन पलट गई। हादसे में मशीन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई।

नवेगांव थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि शहडोल निवासी 45 वर्षीय कमल यादव पोकलेन मशीन का चालक था। शनिवार को ट्राले पर मशीन चढ़ाते समय हादसा हो गया। पोकलेन मशीन के नीचे दबने से चालक कमल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

देहात पुलिस ने बताया कि बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के सलईया के समीप बाइक फिसलने से दमुआ निवासी 28 वर्षीय सुकरलाल पिता राम सिंह नर्रे को गंभीर चोट आई थी। घटना 25 सितम्बर की है। तब से युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सुकरलाल की मृत्यु हो गई।

Created On :   11 Oct 2026 2:59 PM IST

Next Story