Chhindwara news: दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप: पारंपरिक के साथ गरबा के नए-नए स्टेप्स सीख रहे प्रतिभागी

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप: पारंपरिक के साथ गरबा के नए-नए स्टेप्स सीख रहे प्रतिभागी
जेन जी स्टाइल गरबा होगा खास

डिजिटल न्यूज़ छिंदवाड़ा

ढोल की थाप पर हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों के कदमों की थिरकन देखते ही बन रही है। शहर के मध्य में छोटा तालाब के पास स्थित श्रेयांस लॉन में दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों मेें भारी उत्साह नजर आ रहा है। पारंपरिक के साथ ही गरबा के नए-नए स्टेप्स का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया जा रहा है। गुजरात के रंग मिलन ग्रुप के जाने माने कोरियाग्राफर उपेंद्र शिकारी व टीम द्वारा वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपेंद्र शिकारी का कहना है कि इस बार गरबा प्रशिक्षण में काफी कुछ डिफरेंट और यूनिक होगा। इस बार प्रतिभागियों को जेन जी स्टाइल गरबा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

वर्कशॉप के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागी दोपहर १२ से शाम ६ बजे के बीच गरबा वर्कशॉप स्थल छोटा तालाब के पास स्थित श्रेयांस लॉन में संपर्क कर सकते हैं। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर लाएं। साथ में स्वयं एवं साथी के दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं एक आइडी प्रूफ की फोटोकॉपी साथ लाएं।

वेस्टर्न गरबा का भी मिल रहा प्रशिक्षण

गरबा वर्कशॉप में प्रतिभागियों को वेस्टर्न गरबा का प्रशिक्षण भी मिल रहा है। नृत्य प्रशिक्षक अंकित जैन द्वारा प्रतिभागियों को वेस्टर्न गरबा सिखाया जा रहा है।

१४ अक्टूबर से प्रारंभ होगा गरबा महोत्सव

श्रेयांस लॉन में आगामी १३ अक्टूबर तक आयोजित होने वाली गरबा वर्कशॉप में गुजरात के रंग मिलन ग्रुप के प्रसिद्ध कोरियाग्राफर की टीम प्रतिभागियों को गरबा में पारंगत कर रही है। वहीं १४ से १७ अक्टूबर तक तक दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन नागपुर रोड स्थित मोती रॉयल पैलेस में होगा।

Created On :   8 Oct 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story