Chhindwara News: जिले के चांद थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने गंवाई जान

जिले के चांद थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने गंवाई जान
जहर,फांसी और सड़क हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। जिले के चांद थाना क्षेत्र में जहर के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। वहीं चांद के ग्राम पिपरिया में एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद चौरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीसरा मामला देहात थाना क्षेत्र के जामुनझिरी का है, यहां बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

पहला मामला

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के ग्राम तिघरा निवासी 21 वर्षीय अजय पिता सहसराम वर्मा ने बीती 2 अक्टूबर काे जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को अजय वर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

दूसरा मामला

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी 45 वर्षीय मंशाराम पिता दशरू भलावी का मंगलवार दोपहर को पिपरिया में एक्सीडेंट हो गया था। घायल मंशाराम को चौरई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मंशाराम ने दम तोड़ दिया।

तीसरा मामला

एएसआई राजेश रघुवंशी ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनझिरी निवासी 42 वर्षीय हेमंत पिता ओमप्रकाश पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हेमंत अल्सर की बीमारी से जूझ रहा था। संभावना जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर हेमंत ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   6 Oct 2026 9:20 PM IST

Tags

Next Story