Chhindwara News: 25 दिन बाद भी न मृतका की पहचान हुई और न आरोपी का सुराग लगा

25 दिन बाद भी न मृतका की पहचान हुई और न आरोपी का सुराग लगा
पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत की पुष्टि, मृत्यु के बाद नर्सरी में शव फेंका

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के पोआमा नर्सरी में बीती 12 सितम्बर को एक महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद यह माना जा रहा है कि करंट से मौत के बाद महिला का शव नर्सरी में लाकर फेंका गया है, हालांकि इस सबके बीच पुलिस के हाथ खाली है। वारदात के 25 दिन बाद भी पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं कर पाई। शिनाख्त न होने से घटनास्थल और शव लाकर फेंकने वाले आरोपी तक पहुंचाना पुलिस के लिए असंभव है।

गौरतलब है कि पोआमा नर्सरी में मवेशी चरा रहे चरवाहे की नजर महिला के शव पर पड़ी थी। मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पहले यह संभावना जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला को मारा गया है, लेकिन पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस यह नहीं पता कर पाई है कि मृतका का शव किसने और कहां से लाकर फेंका गया है। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

Created On :   7 Oct 2026 9:10 PM IST

Tags

Next Story