Pune-Sangali News: रेफ्रिजरेटर-सिलेंडर में विस्फोट, चार की मौत

रेफ्रिजरेटर-सिलेंडर में विस्फोट, चार की मौत
दो बेटों की बची जान

भास्कर न्यूज, सांगली। सोमवार को सांगली के वीटा शहर में विवाह का घर लाक्षाग्रह में बदल गया। रेफ्रिजरेटर-सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके चलते घर के चार लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में दो महिलाएं, एक पुरूष व दो साल की बच्ची शामिल है। विवाह का माहौल मातम में बदल गया।

-दो बेटों की बची जान

पुलिस के अनुसार वीटा शहर में सोमवार की सुबह नौ बजे बर्तन एवं फर्नीचर की दुकार जय हनुमान स्टील सेंटर में आग लग गई। आग पूरी इमारत में फैल गई। इस आग के चलते घर के रेफ्रिजरेटर एवं गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके चलते विष्णु पांडूरंग जोशी (50), सुनंदा जोशी (45), प्रियंका इंगले (28) एवं सृष्टि इंगले (2) की मौत हो गई। विष्णु जोशी के दोनों पुत्र मनीष (25) एवं सूरज (22) इमारत से बाहर फेंका गए, जिससे उनकी जान बच गई। सभी सावरकर नगर के निवासी थे। जबतक पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे तब तक देर हो चकी थी।

Created On :   11 Nov 2025 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story