- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- स्वारगेट भूमिगत मार्ग की मरम्मत...
Pune City News: स्वारगेट भूमिगत मार्ग की मरम्मत शुरू

भास्कर न्यूज, पुणे। मनपा ने स्वारगेट पुलिस स्टेशन से नेहरू स्टेडियम तक बने भूमिगत मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मार्ग के रिपेयरिंग का काम तेजी से जारी है। दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार जब मार्ग का निर्माण हुआ था, तब जरूरी दूरी पर लोहे की जालियां लगाई गई थीं, ताकि बारिश के समय पानी जमा न हो और निकासी आसानी से हो जाए, लेकिन कुछ समय बाद लोहे की जालियां खराब हो गईं। बाद में ठेकेदार ने उन्हें निकालकर वहां डामर भर दिया, जिससे सड़क पर छोटे-छोटे ब्रेकर बन गए हैं। अब मनपा ने ब्रेकर हटाकर सड़क को समतल कर दिया है और उसमें फिर कांक्रीट भरा जा रहा है। काम पर दो बार राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन लोहे की नई जालियां अब तक नहीं लगाई गई हैं। इससे मानसून सीजन में जल निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी होगी।
Created On :   11 Nov 2025 4:01 PM IST












