Hingoli News: एम्बुलेंस और दोपहिया वाहन की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

एम्बुलेंस और दोपहिया वाहन की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से हुआ घायल
  • एम्बुलेंस और दोपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर
  • एक व्यक्ति गंभीर रूप से तथा दूसरा मामूली रूप से घायल

Hingoli News. जिले के बसमत–औंढा रोड पर चौंडी आंबा टी-पॉइंट के पास कुरुंदा जाने वाली सड़क पर स्थित एक होटल के पास रविवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे एम्बुलेंस और दोपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति गंभीर से तथा दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया।

एम्बुलेंस (क्रमांक MH 30 BD 1102) एक मरीज को लेकर हैदराबाद जा रही थी, तभी सामने से आ रहे दोपहिया वाहन (क्रमांक MH 38 AE 2394) से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एम्बुलेंस में ले जाए जा रहे मरीज को भी चोटें आईं।

घटना के बाद घायल मरीज को निजी वाहन से नांदेड़ ले जाया गया, जबकि दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु भेजा गया।

सूचना मिलते ही कुरुंदा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और आगे की जांच शुरू कर दी।

Created On :   17 Nov 2025 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story