- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 1700 कार्यकर्ताओं ने ली त्रिशूल...
1700 कार्यकर्ताओं ने ली त्रिशूल दीक्षा, निकाली शौर्य यात्रा
By - Bhaskar Hindi |14 July 2024 10:44 PM IST
बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता, दिखा उत्साह
डिजिटल डेस्क जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा का आयोजन मानस भवन में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आचार्य राकेश, विहिप के केन्द्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह ने 1700 कार्यकर्ताओं को सनातन धर्म की रक्षा की शपथ दिलाई। त्रिशूल दीक्षा के बाद मानस भवन से शौर्य यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। शौर्य यात्रा मुख्य मार्गों से भ्रमण कर मानस भवन प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Created On :   14 July 2024 10:44 PM IST
Next Story