बालरंग प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने दिखाया हुनर

बालरंग प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने दिखाया हुनर
विकासखंड स्तर पर 16 प्रतियोगिता मे हुआ चयन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन तान्या कान्वेंट पाटन मे हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 16 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई, इन प्रतियोगिता मे विकासखंड के विभिन्न संकुलो से आये प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपने हुनर को दिखाने मे किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी। विकासखंड मे पहली बार इस प्रकार के आयोजन से बच्चों और पालको मे बहुत उत्साह था। आज की जो प्रतियोगिता आयोजित हुई उनमे निबंध, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, गायन, शास्त्रीय संगीत, वेदपाठ, स्वरचित काव्यपाठ इत्यादि थी। विकासखंड स्तर की इन प्रतियोगिता मे चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता मे शामिल होने जबलपुर जायेगे, जिला स्तर पर प्रतियोगिता 1 नवम्बर को आयोजित होंगी।

कार्यक्रम को आयोजित कराने मे रत्ना तिवारी, रौशनी मेहंदीरत्ता, प्रीती तिवारी, सुजीत ठाकुर,नीरज पटेल, विनोद साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा, इसी प्रकार निर्णायक मण्डल मे तान्या कान्वेंट के प्राचार्य चरण सिंह, सीएम राइज विद्यालय पाटन के प्राचार्य अनुज सेन, कन्या शाला पाटन की प्रभारी प्राचार्य गीता राजपूत, क्चक्रष्ट पाटन मश्राम जी शामिल थे।

Created On :   22 Sep 2023 5:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story