- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के...
Jabalpur News: प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बने प्रत्येक कार्यकर्त्ता : राकेश सिंह

Jabalpur News । आप सभी की सामूहिक ताकत के कारण आगामी 23 अगस्त को प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जनता को समर्पित होगा जिसका लोकार्पण केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एवं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे इसमें सभी कार्यकर्ताओ की सहभागिता हो ताकि आपके साथ जबलपुर की जनता प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण की साक्षी बने यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारीयों हेतु आयोजित शहर एवं ग्रामीण की बैठक में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं। श्री सिंह ने भाजपा कार्यालय में शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ताओ को अलग अलग बैठकों में सम्बोधित किया.
महानगर की बैठक में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, डॉ जितेन्द्र जामदार, राममूर्ति मिश्रा, पंकज दुबे, रजनीश यादव एवं ग्रामीण की बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल विधायक सुशील तिवारी इंदु, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह, जी, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटियां,प्रदेश मंत्री श्रीमती नंदनी मरावी, पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी, ग्रामीण महामंत्री राजेश दहिया जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.।
राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2004 में जब आपने मुझे सांसद बनाया था तब मैने एक दिन अखबार में पढ़ा था कि जबलपुर एक बड़ा गांव है वह बात उस दिन चुभ गई तब से संघर्ष का लम्बा दौर शुरू हुआ जिसमें एयरपोर्ट सहित अनेकों काम जबलपुर के लिए करना था। 2004 के संकल्प पत्र में जबलपुर में मैने फ्लाईओवर का जिक्र किया था, आज वह बनकर तैयार हो गया है संघर्ष इतना लम्बा था कि इसमें सामूहिक मेहनत सबने की परन्तु 2014 में जब मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी तब विकासवादी सोच तेजी से आगे बढ़ी, जब नितिन गडकरी मेरे निवास पर आए तब मेरे आग्रह पर उन्होंने जबलपुर को फ्लाईओवर की सौगात दी इसमें कई बाधाएं भी आई परन्तु अंततोगत्वा जबलपुर को यह सबसे बड़ी सौगात प्राप्त हुई इस फ्लाईओवर में देश का सबसे बड़ा केवल स्टे ब्रिज है, इसके साथ ही जबलपुर में अन्य विकास के काम भी तेजी सेवचल रहे है देश की सबसे बड़ी रिंग रोड हैदराबाद में है उसके पश्चात जबलपुर में है, जबलपुर बिलासपुर हाइवे का का भी जारी है इसके पश्चात लॉजिस्टिक पार्क की घोषणा कराई।
राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश का यह सबसे बड़ा फ्लाईओवर अनेकों बार प्रयासके बाद प्राप्त हुआ और यह बात कहने में कदापि संकोच नहीं है कि नितिन गडकरी यदि भूतल परिवहन मंत्री नहीं होते तो इसका बनना संभव नहीं हो पाता, देश के इतिहास में सेंट्रल रिजर्व फंड से पहली बार किसी फ्लाईओवर के लिए इतनी राशि मिली है और उसमें भी पहली बार संशोधन करवाकर फ्लाईओवर का विस्तार आगे तक करवाया यह सब आप सभी के साथ मिलकर काम करने के कारण, अर्थात सामूहिक प्रयासों से यह संभव हुआ और आगामी 23 अगस्त को प्रदेश का सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है विकास का यह क्रम चलता रहेगा जबलपुर विकास की नई ऊंचाई तय करेगा आने समय में जल्द ही जबलपुर का स्वरूप बदलेगा हम सभी विकास के कार्यों के साक्षी बनेंगे, अभी तो मां नर्मदा का घाट देश का सबसे सुंदर घाट होगा इस फ्लाई ओवर के लोकार्पण के बाद शहर को 5 फ्लाईओवर मिलेंगे, ठाकुरताल में जंगल सफारी की शुरुआत होगी और आने वाले समय में जबलपुर विकास के कई आयाम स्थापित करेगा।
राकेश सिंह ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को माननीय नितिन गडकरी जी प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे हम सभी इसके प्रत्यक्षदर्शी होंगे, जबलपुर की जनता को यह फ्लाईओवर समर्पित होगा सभी को अपनी सहभागिता देते हुए अधिक संख्या में गडकरी जी का आभार व्यक्त करना है ।
जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि जबलपुर के विकास पुरुष लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर को बड़े गांव के दंश से निकाल कर महानगर का स्वरूप प्रदान किया है यह फ्लाईओवर इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है श्री राकेश सिंह ने जबलपुर के विकास हेतु कड़ी मेहनत की और उनके प्रयासों के फलस्वरूप जबलपुर में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, रेल्वे सुविधाओं का विस्तार, ब्रॉडगेज योजना, रिंगरोड, सहित अनेक विकास कार्य हुए उनके द्वारा किए गए विकास के कार्य जबलपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर में लिखे जाएंगे आगामी 23 अगस्त को हम सभी जबलपुर को मिल रही ऐतिहासिक सौगात के कार्यक्रम में सम्मिलित हो एवं माननीय केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री गडकरी जी का स्वागत करें।
अशोक रोहाणी ने कहा कि जब हमारे नेता राकेश सिंह ने 2004 से जो संघर्ष यात्रा की शुरुआत की थी वह संघर्ष अब उत्सव के रूप में बदलने वाला है और इस उत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होना चाहिए ताकि यह उत्सव महोत्सव में परिवर्तित हो प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण ऐतिहासिक होना चाहिए।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर को अनेकों विकास के कार्य किए है उस पर यह फ्लाईओवर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि राकेश सिंह जी हम सब के माथे का तिलक हैं जिन्होंने जबलपुर को सबसे बड़ी सौगात दी है आज जब में फ्लाईओवर के ऊपर था तब लगा मन से जितनी दुआएं दी जाए कम है क्योंकि 45 मिनिट का सफर मात्र 7 मिनिट में तय होगा आज उनके मार्गदर्शन जबलपुर लगातार विकास के आयाम स्थापित कर रहा है ।आपके इस कार्य के लिए जबलपुर की जनता सदियों तक आपको याद रखेगी ।
Created On :   20 Aug 2025 9:45 PM IST