जबलपुर: ईवीएम फिर हुईं स्ट्रांग-रूम में कैद

ईवीएम फिर हुईं स्ट्रांग-रूम में कैद
विधानसभा चुनाव में इस बार एक भी ईवीएम खराब नहीं हुई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

ईवीएम अब एक बार फिर स्ट्रांग-रूम में कैद हो गई हैं। रविवार को रिजल्ट बताने के बाद सभी ईवीएम को फिर से सील किया गया और उन्हें स्ट्रांग-रूम में रख दिया गया। अब 45 दिनों तक इंतजार किया जाएगा और इस दौरान यदि कोई विवाद नहीं हुआ, कोई पिटिशन दायर नहीं की गई तो आगामी लाेक सभा चुनाव के लिए ईवीएम को तैयार करने जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि के स्ट्रांग-रूम को खोला जाएगा। मतगणना के बाद सभी ईवीएम को देर रात तक सुरक्षित करने का कार्य किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट से चुनाव सम्बंधित अन्य सामग्री जिन्हें कृषि विवि ले जाया गया था उन्हें भी वापस लाया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में इस बार एक भी ईवीएम खराब नहीं हुई। मतदान के दौरान एक मशीन के खराब होने की जरूर सूचना आई थी लेकिन उसे चालू कर लिया गया था। वहीं मतगणना के दौरान भी ऐसी कोई भी सूचना नहीं मिली। सभी मशीन चालू हुईं और परिणाम भी बताया। जब मतगणना पूरी हो गई और सभी की वापसी होने लगी तो रात को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को चुनाव सम्पन्न होने की बधाई दी और ऐसा ही पुलिस अधीक्षक ने भी किया।

Created On :   5 Dec 2023 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story