- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- छत से गिरकर महिला की मौत मामले में...
Jabalpur News: छत से गिरकर महिला की मौत मामले में ससुराल वाले गिरफ्तार

Jabalpur News । गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित पचमठा मंदिर के पास रहने वाली 27 वर्षीय महिला अनमोल आहूजा की छत से गिरकर घायल होने पर मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे छत से गिराए जाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छग के भाटापारा निवासी भावेश क्षत्री ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन अनमोल का विवाह 7 दिसम्बर 2022 को पचमठा निवासी विपुल अाहूजा के साथ हुआ था। अनमोल की डेढ़ साल की बच्ची है। शादी के बाद से ही पति विपुल, ससुर गिरीश व सास कांची उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष का कहना था कि उन्होंने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था उसके बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे और दो बार अनमोल से मारपीट कर उसके हाथ तोड़ दिए थे। शुक्रवार को उन्हें अनमोल के छत से गिरने की सूचना मिली थी और जब वे यहां पहुंचे तो अनमोल की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मायके पक्ष के बयान व जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
Created On :   10 Jun 2025 11:31 PM IST