Jabalpur news: हंगामे के बाद जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव निरस्त

हंगामे के बाद जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव निरस्त
आक्रोशित वकीलो ने की नारेबाजी और प्रदर्शन

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर का चुनाव हंगामे के बाद निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आक्रोशित वकीलो ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे जिला न्यायालय परिसर मे तनाव का माहौल बन गया है। सोमवार 20 जुलाई को जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए सुबह 10:30 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे मतदान की धीमी रफ्तार को लेकर अधिवक्ता हंगामा करने लगे। हंगामा इतना बढा़ कि अव्यवस्था का माहौल बन गया। चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने वकीलो को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन वकील नही माने। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने मतदान निरस्त करने के घोषणा कर दी। इससे नाराज वकीलो ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और चुनाव समिति के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। चुनाव समिति का कहना है कि बैठक के बाद मतदान के अगली तिथि घोषित की जाएगी।

Created On :   20 July 2026 2:46 PM IST

Tags

Next Story