Jabalpur News: शीत लहर का असर..लगातार 9 दिन से सामान्य से नीचे पारा

शीत लहर का असर..लगातार 9 दिन से सामान्य से नीचे पारा
रातें तो सर्द हैं ही दिन में भी हो रहा ठंडक का अहसास

Jabalpur News: जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री से कम या उससे भी कम दर्ज हो रहा है। रात के वक्त शहर में शीतलहर का असर है। दिन में जो तापमान दर्ज होता है, उसमें शाम होते ही अचानक गिरावट शुरू हो जाती है। 9 नवंबर से लगातार न्यूनतम तापमान 10 डिग्र्री या उससे कम दर्ज हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि आगे 23 नवंबर तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं हो रहा है। इन हालातों में तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। श्री तिवारी के अनुसार आमतौर पर न्यूनतम तापमान 15 नवंबर के बाद गिरता है, लेकिन बीते एक दशक में इस साल तापमान लगातार नीचे आ रहा है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। शहर के आसपास अभी उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में संभाग के जिलों में शीत लहर की संभावना है।

बीते दिनों का न्यूनतम तापमान

9 नवंबर - 9.8

10 नवंबर - 10.2

11 नवंबर - 9.7

12 नवंबर - 10.6

13 नवंबर - 9.9

14 नवंबर - 9.4

15 नवंबर - 9.7

16 नवंबर - 8.5

17 नवंबर - 9.3

Created On :   18 Nov 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story